भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों के पंचायती राज विभागों द्वारा लोक शिकायतों के संतोषजनक निवारण पर आधारित सफलता की कथाओं का एक संकलन “51 कहानियाँ बदलाव की, पंचायत सुराज की” शीर्षक से तैयार किया है। यह संकलन केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) के माध्यम से किए गए प्रभावी शिकायत निवारण के उल्लेखनीय उदाहरणों का दस्तावेजीकरण करता है तथा जमीनी स्तर पर नागरिक-केंद्रित सुशासन के प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है। यह संकलन दर्शाता है कि किस प्रकार उत्तरदायी एवं संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था नागरिकों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।